संभल। उत्तराखंड समेत कई जिलों का यातायात संभल होकर गुजरा, जिस वजह से एक दिन में एक लाख से भी ज्यादा वाहन गुजरने का अनुमान है। इसके चलते संभल, केसरपुर तिराहा और गुन्नौर में जाम लगता रहा। वहीं दूसरी ओर भारी वाहन 24 घंटे तक खड़े किए गए। शुक्रवार की रात भारी वाहनों को रवाना किया गया।
अमरोहा के तिगरी मेले के चलते रूट डायवर्जन किया गया है। अमरोहा होकर गुजरने वाला यातायात वाया संभल होकर भेजा जा रहा है। संभल और चंदौसी होकर यह वाहन गुजर रहे हैं। इसके अलावा लखनऊ, शाहजहांपुर, बदायूं और बरेली जिले की ओर से भी आने वाला यातायात नरौरा होकर अलीगढ़, आगरा और दिल्ली के लिए आगे बढ़ रहा है। जिले में शनिवार तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। शुक्रवार को भी जिलेभर में जगह जगह जाम लगता रहा। सबसे ज्यादा दिक्कत श्रद्धालुओं को उठानी पड़ी।
यह रहेगा रूट प्लान-
मुरादाबाद से संभल होकर दिल्ली जाने वाला यातायात
मुरादाबाद की तरफ से संभल होकर दिल्ली जाने वाला यातायात (भारी एवं व्यावसायिक वाहन ट्रक, कैंटर, रोडवेज बस, निजी बस) चौधरी सराय चौकी से वाया खिरनी तिराहा, गवां, केसरपुर तिराहा, रजपुरा, नूरपुर तिराहा, इन्द्रा चौक बबराला, नेहरू चौक गुन्नौर से नरौरा होकर आगे जाएगा।
मुरादाबाद से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ और आगरा जाने वाला यातायात
मुरादाबाद की तरफ से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ और आगरा जाने वाला यातायात (भारी एवं व्यावसायिक वाहन ट्रक, कैंटर, रोडवेज बस, निजी बस) बहजोई, धनारी, इन्द्राचौक बबराला से नरौरा पुल होकर जायेगा।
बदायूं से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ और आगरा जाने वाला यातायात
बदायूं की तरफ से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ और आगरा जाने वाला यातायात (भारी एवं व्यावसायिक वाहन ट्रक, कैंटर, रोडवेज बस, निजी बस) बहजोई, धनारी, इन्द्राचौक बबराला से नरौरा पुल होकर जाएगा।
इस्लामनगर (बदायूं) रोड से बहजोई होकर दिल्ली और अलीगढ़ जाने वाला यातायात
इस्लामनगर रोड बदायूं से बहजोई होकर दिल्ली और अलीगढ़ जाने वाला यातायात (भारी एवं व्यावसायिक वाहन ट्रक, कैंटर, रोडवेज बस, निजी बस) बहजोई में इस्लामनगर चौराहा से धनारी, इन्द्राचौक बबराला से नरौरा पुल होकर जायेगा।
दिल्ली और अलीगढ़ से नरौरा पुल की ओर से चंदौसी, संभल, मुरादाबाद को जाने वाला यातायात नरौरा पुल होकर नेहरू चौक गुन्नौर होता हुआ नूरपुर तिराह से संभल, धनारी, बहजोई होकर जायेगा।
दिल्ली और अलीगढ़ से नरौरा पुल की ओर से बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ की और जाने वाला यातायात नेहरू चौक होकर जायेगा।
चौधरी सराय चौराहा सम्भल से सैदनगली- गजरौला मार्ग
इन मार्गों पर नहीं होगा भारी वाहनों का आवागमन
चौधरी सराय चौराहा से सैदनगली- हसनपुर-गजरौला मार्ग पर भारी एवं व्यावसायिक वाहन के साथ रोडवेज बस, निजी बस व अन्य मालवाहक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
केसरपुर तिराहा से टी-प्वाइण्ट चौकी अनूपशहर की ओर भारी एवं व्यावसायिक वाहन के साथ रोडवेज बस, निजी बस व अन्य मालवाहक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
इन्द्राचौक बबराला से जिन्जौडा टांडा से टी-प्वाइण्ट पुलिस चौकी की ओर भारी एवं व्यावसायिक वाहन के साथ रोडवेज बस, निजी बस व अन्य मालवाहक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।