फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: धर्मशाला में मिला अधेड़ का शव, शिनाख्त नहीं हुई

Sat, 16 Nov 2024 03:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला (संभल)। राजघाट स्थित धर्मशाला की सीढि़यों पर अधेड़ का शव मिला है। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसने नीली पेंट, सफेद शर्ट व लाल रंग की शॉल ओढ़ी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गुन्नौर थाना प्रभारी ओमप्रकाश गौतम ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर राजघाट गंगातट पर बनी धर्मशाला की सीढि़यों पर अधेड़ का शव मिला। लोगों की नजर इस पर गई तो पुलिस को सूचना दी। उसकी जेब में प्रसाद मिला है। इसके अलावा कोई ऐसी चीज नहीं मिली, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। ह्दयगति रुकने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि व्यक्ति गंगा स्नान के बाद धर्मशाला की सीढ़ी पर बैठा था। कैसे मौत हुई, इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया है। साथ ही शिनाख्त कराने के लिए सोशल मीडिया की मदद ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें