फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पाइप लाइन डाल कर गड्ढे भरना भूला जलनिगम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। ब्लॉक बनियाखेड़ा के बहजोई रोड पर मौलागढ़ के सामने आंबेडकर छात्रावास से सटकर न्यू काॅलोनी की ओर जा रहे रास्ते पर जलनिगम पाइप लाइन डाल कर गड्ढे की पैचिंग करना भूल गया है। मिट्टी से भरे गए गड्ढे में बारिश का पानी जाने से गहरे गड्ढे हो गए हैं। इससे हादसा होने का खतरा बढ़ गया है। यहां आसपास श्मशान घाट, छात्रावास समेत कई स्कूल हैं। बच्चों को स्कूल आने जाने में परेशानी होती है। पिछले माह जलनिगम में पेयजल पाइप लाइन डाली थी। पाइप लाइन डालने के बाद सड़क का गड्ढा मिट्टी से पाट दिया गया। बारिश होने से मिट्टी नीचे की ओर धंस गई है। इससे गहरे गड्ढे हो गए हैं। पाइप लाइन डाले हुए बीस दिन से अधिक का समय हो गया। गड्ढों की पैचिंग नहीं की गई जबकि इसी मार्ग पर श्मशान घाट भी है। छात्रावास समेत कई स्कूल हैं। बच्चों को स्कूल जाते समय हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

बारिश का पानी भरने से गड्ढे नजर नहीं आते और बाइक और साइकिल का पहिया गड्ढे में आने से गिर कर लोग चोटिल हो जाते हैं। जबकि ये मार्ग आवास विकास गैस गोदाम रोड से मिलता है। इस मार्ग पर लोगों की आवाजाही दिन भर बनी रहती है। लोगों का कहना है कि जलनिगम को गड्ढे की पक्की पैचिंग करनी चाहिए।

जलनिगम ने सड़क खोद कर पाइप लाइन डालने के बाद गड्ढों को मिट्टी डाल कर पाट दिया गया है। बारिश का पानी भरने से मिट्टी नीचे धंस गई है। जिससे गहरे गड्ढे हो गए हैं। हादसे का खतरा बना रहता है। गड्ढे की पैचिंग कराई जाए।
विज्ञापन

-नरेश चंद्र गुप्ता, स्थानीय नागरिक
-
स्कूली बच्चों समेत काॅलोनी के लोगों का इस मार्ग से आना जाना लगा रहता है। पाइप लाइन डाले हुए 20 दिन से अधिक का समय हो गया। अभी तक गड्ढों की पैचिंग नहीं की गई है। बारिश का पानी गड्ढों में भर जाता है। इससे गड्ढे नजर नहीं आते। स्कूली बच्चों की साइकिल व बाइक का पहिया गड्ढे में फंसने से बच्चे गिर कर चोटिल हो जाते हैं।
विज्ञापन

-पूरन मौर्य, स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें