संभल। सिरसी रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक मुरादाबाद की ओर से आ रहा एक टैंपो में खराबी आ गई और संभल-मुरादाबाद रोड पर बीच में खड़ा हो गया। इससे वाहनों की दोनों ओर कतारें लग गईं। इस जाम में एंबुलेंस भी फंसी दिखाई दी। दर्जनों की संख्या में एकत्र हुए वाहनों की जानकारी पुलिस को दी गई।
मौके पर यातायात पुलिस का एक कांस्टेबल पहुंचा लेकिन हालात काबू नहीं हो सके। इसके बाद लोगों ने जागरूकता दिखाई और सामान से भरे टैंपो को बीच रोड से हटाकर साइड कराया। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका। एक घंटे से ज्यादा समय तक लगे जाम से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
रविवार की दोपहर 12 बजे करीब मुरादाबाद की ओर से चावल से लदा टैंपो आ रहा था। जैसे ही रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक पहुंचा तो एक्सल टूट गया। इससे टैंपो मौके पर ही जाम हो गया। करीब एक घंटे तक किसी ने टैंपो को साइड नहीं कराया। इससे संभल और मुरादाबाद की ओर जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। ज्यादा परेशानी होने पर लोगों ने किसी तरह टैंपो को साइड कराया और यातायात व्यवस्था दुरुस्त हो सकी।