फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग के कंधे पर अवैध राइफल और युवक के हाथ में तमंचा लिए फोटो वायरल, पुलिस तलाश में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/गवां। सोशल मीडिया पर एक नाबालिग बच्चे का अवैध राइफल के साथ फोटो वायरल हो रहा है। इस फोटो में एक अन्य युवक तमंचा लिए बैठा दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए फोटो की जानकारी पुलिस को हुई तो हड़कंप मच गया। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस फोटो में 10-12 वर्ष का बच्चा कंधे पर अवैध राइफल लिए खड़ा है। जबकि इसी फोटो में दूसरा युवक तमंचा देख रहा है। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंच गई। पुलिस ने छानबीन कर आरोपियों का पता लगा लिया है।
रजपुरा इंस्पेक्टर विद्युत गोयल ने बताया कि गांव बरोरा के ग्रामीणों के होने की जानकारी मिली है। जो आरोपी फोटो में दिखाई दे रहे हैं इनकी तलाश की लेकिन अभी हाथ नहीं आए हैं। तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें