फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक परिसर का औचक निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम, मास्क न लगाने वाले कर्मचारी इधर उधर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/पवांसा। पवांसा ब्लॉक का निरीक्षण करने के लिए संभल उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव पहुंचे। इस दौरान पंचायती चुनाव संबंधित मामलों की जानकारी के लिए भीड़ जुटा रहे लोगों और कर्मचारियों को फटकार लगाई। कोरोना गाइडलाइन के पालन के निर्देश दिए। सोमवार को 2.30 बजे करीब पवांसा ब्लॉक परिसर में उपजिलाधिकारी दीपेंद्र यादव ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ब्लाक कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जिन कर्मचारियों के चेहरे पर मास्क नहीं थे वे इधर-उधर भागने लगे। सभागार के बाहर लगी भीड़ को देखकर ब्लॉक कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। तत्काल भीड़ को ब्लॉक परिसर से बाहर करने के निर्देश त्नदिए। ब्लॉक परिसर में खड़े वाहनों को बाहर खड़ा करने का आदेश दिया। उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव ने ग्रामीणों को बताया कि 14 अप्रैल को वोटर लिस्ट दी जाएगी। वह भी एक रुपए में छाया प्रति मिलेगी। एक रुपए से अधिक अगर कोई कर्मचारी पैसे मांगता है तो देना नहीं है। और इसकी सूचना प्रशासन को दी जाए। तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नामांकन पत्र खिड़की का भी निरीक्षण किया। उप जिलाधि कारी के लौटने पर कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें