फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, ओले भी पड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले में रिमझिम बारिश के साथ चली तेज हवाओं ने फसलों को बिछा दिया है। साथ ही ग्रामीण इलाके में हुई ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान का खतरा बढ़ गया है। किसान को चिंता सताने लगी है। अभी आलू की मंदी की चिंता खत्म नहीं हुई थी। अब गेहूं की फसल की फसल बर्बाद होने का खतरा मंडराने लगा है। बृहस्पतिवार की देर रात को रिमझिम बारिश के साथ तेज हवाएं चली थीं। जिससे गेहूं की फसल पूरी तरह बिछ गई। शुक्रवार को दिन में धूप निकली तो किसानों ने राहत की सांस ली। इसके बाद शुक्रवार की शाम को रिमझिम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद असमोली, मढ़न, भदरौला व अन्य कई गांवों में ओलावृष्टि हुई है। इससे किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें आ गईं। किसानों का कहना था कि ओला गिरने से गेहूं के साथ ही फूल वाली फसलों को नुकसान है। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल तैयार है। ओले से गेहूं छड़ जाएगा और काला हो जाएगा। इससे उत्पादन में कमी आएगी। वहीं प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 2एमएम बारिश होने का अनुमान है। तेज हवाओं से फसलें ज्यादा प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन

इक्कीस घंटे बाद सुचारू हो सकी विद्युत आपूर्ति
सिरसी। बृहस्पतिवार की शाम आई तेज आंधी के कारण कस्बा सिरसी में हाईटेंशन लाइन का खंबा गिर गया था। जिससे आधी सिरसी की बिजली इक्कीस घंटे बाधित रही। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। मालूम हो कि बृहस्पतिवार की शाम साढ़े सात बजे तेज आंधी के साथ बारिश आई थी। तेज आंधी के साथ बरसात से मोहल्ला चौधरियान में दक्षिणी स्कूल के पीछे कब्रिस्तान में हाईटेंशन लाइन के ऊपर यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया था। जिससे बिजली का खंबा टूट गया था। जिससे रात अंधेरे में गुजरी। सबसे अधिक परेशानी पानी के लिए रही। रमजान चल रहे हैं। सहरी और इफ्तार में रोजेदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार की शाम चार बजे बिजली सुचारू हुई तो लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें