फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसों की जांच कराना उचित नहीं, अगर जांच ही करानी ही तो सभी स्कूल की जांच होनी चाहिए

सार

मदरसों की जांच कराना उचित नहीं, अगर जांच ही करानी ही तो सभी स्कूल की जांच होनी चाहिएपत्रकार वार्ता में खुलकर बोले दिग्गज नेता शिवपाल यादव और डीपी यादव संभल।वक्फ संपत्ति की जांच को भी गलत ही बताया है।शि वपाल सिंह यादव ने कहा कि इस समय जाति और वर्ग के आधार पर परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मदरसों की जांच कराना उचित नहीं, अगर जांच ही करानी ही तो सभी स्कूल की जांच होनी चाहिए
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में खुलकर बोले दिग्गज नेता शिवपाल यादव और डीपी यादव
संभल। यदुकुल पुनर्जागरण मिशन के कार्यक्रम के लिए संभल पहुंचे प्रसपा के मुखिया शिवपाल सिंह यादव और राष्ट्रीय परिवर्तन दल के मुखिया डीपी यादव का दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पत्रकारवार्ता के दौरान शिवपाल सिंह यादव ने स्पष्ट कहा कि वह अब अखिलेश यादव के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। साथ ही यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव में किस पार्टी के साथ गठबंधन करना है। इस पर विचार किया जाएगा। मदरसों के सर्वे को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि मदरसों की जांच कराना उचित नहीं है। यदि जांच करानी है तो सभी स्कूलों की जांच की जानी चाहिए। वक्फ संपत्ति की जांच को भी गलत ही बताया है। शि वपाल सिंह यादव ने कहा कि इस समय जाति और वर्ग के आधार पर परेशान किया जा रहा है। इसलिए ही यदुकुल पुर्नजागरण मिशन चलाया जा रहा है। प्रदेश के 75 जिलों में जागरूक किया जाना है। पीएफआई पर हो रही कार्रवाई के सवाल पर कहा कि दोषी पर कार्रवाई की जानी चाहिए लेकिन निर्दोष को परेशान न किया जाए। आजम खां को लेकर किए गए सवाल के जबाव में शि वपाल सिंह यादव ने कहा कि वह बड़े नेता हैं और उन्होंने अच्छे काम किए हैं। उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाया गया है। राजनीति में इतना नहीं गिरना चाहिए। वहीं डीपी यादव से सवाल किया गया कि क्या वह संभल से चुनाव लड़ सकते हैं तो उन्होंने संभावनाएं बताईं। कहा कि राजनीति में कुछ भी संभव है। कहा कि फिलहाल नौजवान, किसान, पीड़ित और हर दबे वर्ग के लिए यदुकुल पुनर्जागरण मिशन चलाया जा रहा है। मालूम हो रविवार को कैलादेवी इलाके में बड़ा कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। इसमें डीपी यादव और शिवपाल सिंह यादव संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें