फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोद कृष्णम बोले: सपा हिंदू विरोधी.. ईडी और सीबीआई से डरते हैं अखिलेश, मोदी के काम की होनी चाहिए सराहना

Mon, 25 Dec 2023 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि अखिलेश यादव इंडिया या किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं। वह ईडी और सीबीआई से डरते हैं। एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के ही नहीं हैं। वह हमारे भी प्रधानमंत्री हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा हिंदू विरोधी है। राममंदिर का विरोध किया और संभल में कल्कि मंदिर का भी विरोध सपा ने किया। अखिलेश यादव ईडी और सीबीआई से डरते हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य के कारण अखिलेश यादव को हिंदुओं का वोट मिलना मुश्किल है। यह कहना है ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि मंदिर के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम का।

विज्ञापन


रविवार को वह भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह के पिता की शोकसभा में शामिल होने के लिए कुरकावली स्थित एक रिसॉर्ट में पहुंचे थे। बाद में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्हाेंने कहा कि अखिलेश यादव इंडिया या किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं। वह ईडी और सीबीआई से डरते हैं।

एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के ही नहीं हैं। वह हमारे भी प्रधानमंत्री हैं। अगर वह अच्छा काम करते हैं तो उनकी सराहना की जाती है। यदि आलोचना वाला काम करेंगे तो हम आलोचना भी करेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें