संभल के चंदौसी के गांव कोकावास में आयोजित उर्स में दंगल के दौरान पहलवानों के हाथ मिलवाते अतिथि
चंदौसी। तहसील क्षेत्र थाना कुढ़फतेहगढ़ के गांव कोकावास में बशीर मियां का सालाना उर्स धूमधाम से मनाया जा रहा है। उर्स के दौरान हुई दंगल प्रतियोगिता चंदौसी के इरशाद पहलवान ने वाराणसी के लंबर पहलवान को पटकनी दी।
उर्स के दौरान दंगल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। दंगल में दूर दराज के पहलवानों ने दांव पेच दिखाए। शनिवार को आयोजित दंगल में इरशाद पहलवान चंदौसी ने लंबर पहलवान बनारस को पटखनी देकर जीत हासिल की। दूसरी कुश्ती अनस पहलवान संभल और राहुल पहलवान बिजनौर के बीच हुई, जो बराबरी पर समाप्त हुई। तीसरी कुश्ती में पंडित थापा पहलवान नेपाल ने बृजेश पहलवान देहरादून को हराकर विजय प्राप्त की।
वहीं, उर्स में दूरदराज से आए कव्वाल अपने कलाम और कव्वालियां पेश कर रहे हैं, जिनसे माहौल सूफियाना रंग में रंगा हुआ है। कार्यक्रम में हाफिज सलीम हदीस, जरीफ अहमद, परवेज डीलर, अनुवाद नेताजी, हनीफ डीलर, बाबू प्रधान सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।