फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: लाइनमैन के खिलाफ प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव निबौरा में शनिवार को संविदा कर्मी लाइनमैन के द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं से लाइन जोड़ने और बिजली चोरी के मामले निपटाने के मामले में अवैध वसूली का आरोप लगा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने दो लाइनमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करके करवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निबौरा के निवासी हरिओम ने बताया कि विद्युत निगम के संविदा कर्मी दो लाइनमैन के द्वारा गांव में केबल लाइन जोड़ने के नाम पर अवैध वसूली की जाती है। नहीं देने पर लाइन नहीं जोड़ी जाती है। गांव में विद्युत निगम की टीम के द्वारा दो बार विद्युत चोरी के मामले में ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी, इसे लेकर लाइनमैन ग्रामीणों से मामले को रफा दफा करने के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं। नहीं देने पर फिर से चेकिंग करके कार्रवाई किए जाने की धमकी देते हैं। जल्दी समस्या का समाधान नहीं होने पर सब डिवीजन के परिसर में ही विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
इस दौरान सुमित कुमार, वीरेश यादव, नवल पाल, धर्मवीर यादव, पोशाकी सिंह, प्रेम शंकर, वीरभान यादव, निरंकार सिंह, जसपाल, दीपक कुमार, धर्मवीर सिंह, विजेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता दीपलव श्रीवास्तव ने कहा कि लाइन जोड़ने के मामले में रुपये मांगने की जानकारी नहीं है। कोई शिकायत पत्र भी नहीं मिला है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें