सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास पर अवैध निर्माण की जांच पूरी हो गई है। अब इसकी रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी जाएगी। इस मामले में 5 अप्रैल को एसडीएम और 4 अप्रैल को डीएम न्यायालय में सुनवाई होगी।
सांसद जियाउर्रहमान बर्क के दीपा सराय स्थित आवास में हुए अवैध निर्माण मामले की जांच पूरी हो गई है। यह जांच विनियमित क्षेत्र और पीडब्ल्यूडी के जेई ने की है। निगरानी पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सुनील प्रकाश द्वारा की गई। एक्सईएन पीडब्ल्यूडी ने बताया कि शुक्रवार को यह जांच रिपोर्ट एसडीएम को दी जाएगी।
विज्ञापन
उसके आधार पर अवैध निर्माण मामले में कार्रवाई उनके द्वारा कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को टीम अवैध निर्माण की जांच पड़ताल करने के लिए पहुंची थी। तीन दिन में यह रिपोर्ट तैयार की गई है। मालूम हो 11 दिसंबर 2024 को सांसद के लिए नोटिस जारी किया गया था।
जिसमें संभल नियत प्राधिकारी/उपजिलाधिकारी विनियमित क्षेत्र की ओर से कहा गया था कि सांसद के आवास में बिना अनुमति निर्माण किया गया है। नक्शा भी पास नहीं कराया गया। यह उत्तर प्रदेश रेगुलेशन ऑफ बिल्डिंग ऑपरेशन एक्ट 1958 का उल्लंघन है। इस मामले में ही दो सदस्यीय जांच समिति गठित की गई थी।
विज्ञापन
इस मामले में सुनवाई पांच अप्रैल को एसडीएम द्वारा की जानी है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर सांसद के पिता ममलुकुर्रहमान बर्क ने डीएम न्यायालय में अपील दायर कर दी है। जिसकी सुनवाई चार अप्रैल को होनी है। इस अपील में सांसद के पिता ने अपनी संपत्ति होने का दावा किया है।