फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: श्री हरि बाबा बांध धाम ट्रस्ट में फर्जीवाड़े के आरोप की जांच पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। रजपुरा ब्लॉक के गांव मोलनपुर में स्थित श्री हरिबाबा बांध धाम ट्रस्ट पर लगे गंभीर आरोपों की जांच पूरी हो गई है। एडीएम सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में गठित समिति अब डीएम अंकित खंडेलवाल को रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद अगला निर्णय लिया जाएगा। ट्रस्ट पर नवीनीकरण में फर्जी आधारकार्ड और शपथपत्रों के इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए ट्रस्ट के सदस्यों ने शिकायत की थी। जिसका संज्ञान लेते हुए डीएम ने जांच समिति गठित कर दी थी।
विज्ञापन

ट्रस्ट के सदस्य अवधेश कुमार सिंह व अन्य कई सदस्यों ने सीएम पोर्टल और डीएम को शिकायत दर्ज कराई थी। इसी क्रम में जांच समिति का गठन किया गया था। एक सप्ताह के अंदर समिति ने जांच पूरी कर ली है। एडीएम ने बताया कि जांच पूरी हो गई है। अब जांच रिपोर्ट डीएम को दी जाएगी। डीएम स्तर से ही अगला निर्णय लिया जाएगा।
मालूम हो समिति ने ट्रस्ट के नवीनीकरण के साथ वित्तीय लेनदेन को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। सदस्यों ने मुरादाबाद के सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स, सोसायटीज़ एवं चिट्स के कार्यालय में भी शिकायत दर्ज कराई है, हालांकि उसकी कार्रवाई की जानकारी अभी शिकायतकर्ताओं कोंनहीं मिली है।।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें