फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में एक बार फिर बंद की गईं इंटरनेट सेवाएं, ऑन लाइन कारोबार पर लगी रोक

विज्ञापन
संभल की तेलमंडी में नागरिकता संशोधन कानून के पर्चे बांटते पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। संभल में बवाल की आशंकाएं हैं और इसे लेकर पुलिस और प्रशासन सतर्क है। इंटरनेट सेवाएं गुरुवार को दोपहर एक बार फिर से बंद कर दी गईं हैं। इससे अॅान लाइन कारोबार और तमाम व्यापारिक गतिविधियों को अचानक झटका लगा है।
विज्ञापन

संभल में 19 व 20 दिसंबर को भारी बवाल हुआ था। बवाल से पहले 17 दिसंबर को ही जिला प्रशासन ने इंटरनेट की सेवाओं पर रोक लगा दी थी। इस रोक के चलते कारोबार पर असर पड़ा है। जैसे तैसे 24 दिसंबर की दोपहर इंटरनेट सेवाएं बहाल की गईं लेकिन 26 दिसंबर को एक बार फिर इन सेवाओं पर रोक लगा दी गई है।
असल में प्रशासन को अभी इस बात का यकीन नहीं है कि शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद भी अमन और शांति का माहौल बना रहेगा। इसीलिए प्रशासन अपनी एहतियाती तैयारी में लगा हुआ है। एहतियाती तैयारी के क्रम में भी इंटरनेट सेवाओं को भी बाधित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें