फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शह-मात के खेल में दौड़ाए दीमागी घोड़े शतरंज प्रतियोगिता में पहले और दूसरे चक्र में हुए रोचक मुकाबले

विज्ञापन
चंदौसी में शतरंज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते प्रतिभागी। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। श्री गणेश मेला परिषद की ओर से स्व. शिशुपाल वार्ष्णेय व स्व. राजेंद्र कुमार रज्जु की स्मृति में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को प्रथम चक्र तथा द्वितीय चक्र के मैच कराए गए। आज अनेक मैच काफी रोमांचक व कशमकश भरे हुए।प्रथम चक्र के मैचों में शहाबुद्दीन ने शंकरलाल, शिवम गौड़ ने सुमित पाल, चंद्रपाल सिंह ने वाहिद, सोनू ने अभिरल वार्ष्णेय, आशीष सागर ने सुनील कुमार लाट, धर्मेंद्र कुमार ने कौशल शर्मा, फरीस ने शाकिब, शिवनारायण ने अंकित कश्यप, दानिश ने मसरूर व अश्वनी शर्मा ने प्रयास सिंह को हरा कर दूसरे चक्र में प्रवेश किया। दूसरे चक्र के मैचों में अंकित गुप्ता ने मेहर कठेरिया, परमार्थ ने अंशित, वेदांत पाठक ने माणिक कठेरिया, प्रातिभ ने लोकेश, करुणेश ने अनंत शंखधार, शुभ शर्मा ने दिव्यांश गुप्ता, चंद्रपाल ने आयुष, प्रिया सागर ने निश्चय वार्ष्णेय, वैभव ने सोनू को हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में स्थान बनाया। प्रतियोगिता मनोज कुमार द्वारा प्रायोजित की जा रही है।
विज्ञापन

इस दौरान मेला कमेटी के डॉ. राजीव कुमार, मनोज कुमार मीनू, ललित कुमार, प्रजीत लालू, सतेंद्र मामा, शशिकांत गुप्ता, लोकेंद्र शर्मा, डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, अश्वनी शर्मा, राजू बनर्जी, शुभम अग्रवाल, राकेश वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।

गणेश मेले में कैरम प्रतियोगिता में प्रतिभागियों में उत्साह

चंदौसी। मेला गणेश चौथ में पूर्व मेला मुख्य सचिव स्व. कमलेश चौधरी की पुण्य स्मृति में तीन कैरम प्रतियोगिता का मेला ग्राउंड स्थित जीके सिल्वर स्टोन स्कूल में आयोजन किया जा रहा है। दूसरे दिन का परिणाम एकल वर्ग में जैद, शाहकार, मुबीन और खुशनूर विजयी रहे। डबल वर्ग में उवेश एंड पार्टनर, साजिद एंड पार्टनर, अमजद एंड पार्टनर विजयी रहे। अंपायरिंग इंतजार अली, रेफरी हारून मसरूर, स्कोरिंग मुजफ्फर अली उर्फ चुन्नू पतंग बाज तथा थर्ड अंपायरिंग लोकेंद्र शर्मा एडवोकेट ने की। इस दौरान भूपाल गणेश मंदिर ट्रस्ट तथा गणेश मेला परिषद के पदाधिकारी व सहयोगी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें