फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अंतरजनपदीय ट्रांसफार्मर चोर गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

विज्ञापन
बहजोई में गुन्नौर क्षेत्र में ट्रांसफार्मर चोरी का खुलासा करते एसपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
गुन्नौर। थाना पुलिस ने ट्रांसफार्मर काट कर तांबा व लोहे की पत्ती यानी क्वॉइल चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि गिरोह के दो सदस्य फरार चल रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने ट्रांसफार्मर से चोरी किया गया सामान बरामद किया है। शनिवार को एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने प्रेस वार्ता कर खुलासा किया। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि गुन्नौर पुलिस ने सरदार सुंदर सिंह, नीरज व शोकेंद्र उर्फ बड्डे निवासी ग्राम सैजना मुस्लिम थाना गुन्नौर सहित तीन लोगों को फतेहपुर फरीदपुर मार्ग से गिरफ्तार किया है। बताया कि 14 मार्च 2025 को बबराला कस्बे में हाईवे पर स्थित ट्रांसफार्मर को काट कर उसमें से तांबा और क्वॉइल चोरी कर लिया गया था। अवर अभियंता रोहित मुखिया की तहरीर पर थाना गुन्नौर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। जांच में सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्तों को चिह्नित कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के साथी वकील निवासी महमूदपुर थाना कंकरखेड़ा मेरठ, विपिन ग्राम सैजना थाना गुन्नौर फरार चल रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे पांच सदस्यीय गिरोह में संगठित होकर कार्य करते हैं। ट्रांसफार्मर चिह्नित करने की जिम्मेदारी सरदार सुंदर सिंह की होती थी। वकील नामक फरार अभियुक्त तार काटने का कार्य करता था। शोकेंद्र चोरी किए गए सामान को रिक्शा से सरदार की कबाड़ी की दुकान तक पहुंचाता था, जहां से उसे अन्य कबाड़ में मिलाकर बेच दिया जाता था। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 12.900 किलोग्राम तांबा, तीन किलोग्राम लोहे की पत्ती यानी क्वॉइल, तार काटने के उपकरण, 8,500 रुपये नकद बरामद किए हैं।
गिरोह ने जनपद बुलंदशहर, अलीगढ़ व संभल में भी ऐसी घटनाएं करना स्वीकार किया है, जिसकी जांच की जा रही है। खुलासे के दौरान एएसपी दक्षिणी अनुकृति शर्मा व सीओ गुन्नौर दीपक कुमार मौजूद रहे। खुलासा करने वाली टीम में थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान आदि शामिल हैं।
विज्ञापन



गुन्नौर पुलिस ने ट्रांसफार्मर काट कर कीमती सामान चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि उनके दो साथी फरार चल रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पास से गुन्नौर क्षेत्र में ट्रांसफार्मर से चोरी किया गया सामान बरामद किया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के पुलिस दबिश दे रही है। अन्य जनपदों में चोरी के मामले सामने आए हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें