फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मीटिंग से गैरहाजिर एआरटीओ का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

Wed, 13 Dec 2023 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


बहजोई (संभल)। कर करेत्तर की बैठक में गैरहाजिर होने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए एआरटीओ का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही खनन की परमीशन की सही जानकारी न देने पर खान अधिकारी और खान निरीक्षक का एक माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम कलक्ट्रेट में डीएम मनीष बंसल की अध्यक्षता में कर-करेत्तर की बैठक हुई। जिसमें एआरटीओ पीके सरोज गैरहाजिर थे। डीएम ने नाराजगी जताते हुए एआरटीओ का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने खान अधिकारी अाशीष द्विवेदी और खान निरीक्षक मोहम्मद हलीम से ईंट-भटठों से प्राप्त होने वाली रॉयल्टी की जानकारी ली। खनन की परमीशन की स्पष्ट जानकारी न देने पर खान अधिकारी व खान निरीक्षक का एक माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए। कम राजस्व प्राप्ति होने पर ईओ चंदौसी आरआई का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया। डीएम ने विद्युत देय के बड़े बकायादारों रिलायंस इन्फोटेक गवां, एकेएस फूड प्रोडक्ट्स रायपुर सराय संभल को लेकर जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही परिवहन विभाग के प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा के दौरान पीटीओ को चेतावनी जारी कर कार्य में सुधार को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें