फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने लखनऊ कोर्ट में किया सरेंडर

Wed, 13 Dec 2023 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। लखनऊ के एमपी-एमएलए कोर्ट ने 18 साल पहले मामले में भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल और हयातनगर निवासी भाजपा नेता जयप्रकाश गुप्ता के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया था। जिसके बाद मंगलवार को दोनों भाजपा नेताओं ने सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने बताया कि वर्ष 2005 में भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की माफिया मुख्तार अंसारी ने हत्या कराई थी। इस विरोध में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से सपा सरकार के खिलाफ लखनऊ में विरोध प्रदर्शन किया था। जिसमें पुलिस ने लाठीचार्ज करने के साथ ही कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की थी। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने बताया कि वह दस दिन तक जेल में रहे थे। उस समय भाजपा के जिला महामंत्री की जिम्मेदारी मिली हुई थी। साथ में युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता भी गिरफ्तार हुए थे। 18 वर्ष पुराने मामले में गैरजमानती वारंट जारी हुआ था। मंगलवार को कई प्रदेश स्तर के नेताओं के साथ कोर्ट में सरेंडर किया और वारंट रिकॉल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें