फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बनियाखेड़ा के 12 सीएम आवास अधूरे मिलने पर वीडीओ को निलंबित करने के निर्देश

Tue, 03 Jun 2025 12:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवासों के निर्माण को लेकर सीडीओ गोरखनाथ भट्ट ने अपने दफ्तर में ब्लॉकों के लेखाकारों के साथ बैठक की। इस दौरान बनियाखेड़ा ब्लॉक में 12 मुख्यमंत्री आवास अधूरे मिलने पर ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश डीडीओ को दिए।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर बाद की गई बैठक में सीडीओ ने लेखाकारों के साथ की गई बैठक में आवासों के निर्माण की समीक्षा की। इसमें सामने आया कि ब्लॉक बनियाखेड़ा की तीन ग्राम पंचायतों में अभी भी 12 मुख्यमंत्री आवास अधूरे हैं। इनमें ग्राम पंचायत लखनेटा में तीन, बेरनी में चार व रतनपुर स्यौंडारा में पांच मुख्यमंत्री आवास के निर्माण को लेकर माह मार्च के बाद मई में दो माह देरी से दूसरी किस्त जारी की। पूरे मामले में सीडीओ की ओर से डीडीओ को इन ग्राम पंचायतों में तैनात ग्राम विकास अधिकारी सतेंद्र सिंह को निलंबित करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें