फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: लापरवाही पर सभी एडीओ पंचायत के वेतन रोकने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बेसिक शिक्षा विभाग की डीटीएफ समेत पीएम श्री विद्यालयों की समीक्षा बैठक की। ऑपरेशन कायाकल्प में ढिलाई होने पर डीएम ने सभी एडीओ पंचायतों का वेतन रोकने के निर्देश दिए।।
विज्ञापन

शुक्रवार को शाम हुई बैठक में जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई है तथा परीक्षा 13 दिसंबर को होगी। वहीं, बीएसए अलका शर्मा ने बताया कि अधिक से अधिक बच्चों के ऑनलाइन आवेदन कराएं। वहीं डीएम ने कस्तूरबा विद्यालयों में सोलर पैनल लगाए जाने पर जोर दिया। एक्सईएन, विद्युत के बैठक में गैर हाजिर होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। डीएम ने पीएम श्री विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति शत प्रतिशत रखे जाने पर जोर दिया। वहीं, 30 जुलाई तक विद्यालयों में कार्य पूरे न होने पर निलंबन को चेताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें