चंदौसी। डीएम ओर एसपी ने शनिवार को सीएचसी पहुंच कर एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) का निरीक्षण किया। कुपोषित बच्चों को मिलने वाले उपचार की जानकारी की और परिजनों का भी हाल जाना। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने तहसील मुख्यालय पहुंच कर यहां एसडीएम आवास के लिए भूमि पूजन किया। सीएचसी में कुपोषित बच्चों के उपचार के लिए एनआरसी का संचालन कराया जा रहा है। शुक्रवार की दोपहर 12.30 बजे डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया व एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई सीएचसी स्थित एनआरसी पहुंचे। जहां भर्ती कुपोषित बच्चों को मिलने उपचार समेत अन्य व्यवस्थाओं के बारे में मौजूद सीएमओ डॉ. तरुण पाठक व सीएचसी प्रभारी डॉ. हरवेंदर सिंह से जानकारी की। साथ ही बच्चों की माताओं से बच्चों के विषय में जानकारी ली।
इस दौरान एडीएम प्रदीप वर्मा, एसडीएम आशुतोष तिवारी, सीओ अनुज चौधरी, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुनील प्रकाश, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, तहसीलदार रवि सोनकर आदि मौजूद रहे। संवाद