बहजोई (संभल)। सीडीओ कमलेश सचान ने बुधवार को मेहुआ हसनगंज गांव का निरीक्षण किया। सड़कों पर गंदगी और कीचड़ का अंबार देख पंचायत सचिव और प्रधान को फटकार लगाई। साथ ही कर्मचारी को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
गुन्नौर ब्लॉक के मेहुआ गांव में सीडीओ दोपहर निरीक्षण के लिए पहुंच गई। उनके साथ ब्लॉक के अधिकारी भी मौजूद थे। इस दौरान गांव की सफाई व्यवस्था देख वह बेहद नाराज दिखाई दी। सड़कों पर कीचड़ और गंदगी पसरी हुई थी। ग्रामीणों ने मौके पर नियमित साफ-सफाई न होने की शिकायत की। जिस पर पंचायत सचिव और प्रधान को फटकार लगाई। सफाईकर्मी को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद वह कंपोजिट विद्यालय में पहुंची। उन्होंने बच्चों से संवाद कर पढ़ाई संबंधित जानकारी ली। उनसे ड्रेस आदि के बारे में पूछा। इस दौरान बहुत से बच्चे बिना ड्रेस और जूते मोजे के दिखाई दिए। जिसको लेकर अध्यापकों को ठीक ढंग से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। विद्यालय में साफ सफाई व्यवस्था देखी। सफाई कर्मचारी के मौके पर ना मिलने पर जवाब मांगा गया। इस दौरान गुन्नौर एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार, सचिव महेश, ग्राम प्रधान सहित आदि मौजूद रहे।