फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जीर्णोद्धार के बाद मंदिर में की गई मूर्तियों की स्थापना

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली ब्लॉक क्षेत्र के गांव शफातनगर में प्राचीन श्री चामुंडा देवी मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद माता दुर्गा, भगवान शिव परिवार, हनुमान जी और शनिदेव भगवान की प्रतिमाएं स्थापित कराई गईं। स्व. डॉ. वीएन चौरसिया की पुण्यस्मृति में डॉ. सचिन सक्सेना मेमोरियल हेल्थ केयर एजुकेशनल सोसाइटी के द्वारा इन मूर्तियों की स्थापना कराई गई। अजय शुक्ला ने मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा अर्चना संपन्न कराई गई। इसके बाद गांव में बैंडबाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो प्राचीन श्री चामुंडा देवी मंदिर से शुरू हुई। शोभायात्रा पर फूल बरसाकर लोगों ने स्वागत किया। वापस मंदिर पहुंचकर शोभायात्रा संपन्न हुई। शोभायात्रा में रानी की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

इस दौरान श्री वंश गोपाल कल्किधाम बेनीपुर चक के महंत स्वामी भगवत प्रिय महाराज, सविता चौरसिया, डॉ. रितु सक्सेना, बरखा कटारिया, रवि कटारिया, रुपाली अरोड़ा, डॉ. डीएन शर्मा, देव, डॉ. सारा, संजीव कुमार, प्रेम सिंह पाल, जबर सिंह पाल, राजू पाल, सतवीर सिंह आदि रहे।
00000
दीप जलाकर किया मंदिर का उद्घाटन
संभल। वंश गोपाल कल्किधाम मंदिर के महंत स्वामी भगवत प्रिय महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह छत्रपाल, भाजपा के जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, डॉ. रितु सक्सेना आदि ने दीप जलाकर मंदिर का उद्घाटन किया। इस दौरान अतिथियों को स्मृति चिन्ह और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। बाद में भंडारा हुआ। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सीओ कुलदीप कुमार, थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने जायजा लिया। भाजपा नेता यशदीप गुप्ता, हरीश लोधी, दिनेश पाल इंशा, संजय सांख्यधर, डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. मनोज पाल, महावीर सिंह पाल, सुरेंद्र सिंह पाल, राजेंद्र सिंह, बबली सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें