सरायतरीन (संभल)। हयातनगर कस्बे में झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की। मौके पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन परिजनों ने तहरीर नहीं दी।
हयातनगर थाना क्षेत्र में स्थित मोहल्ला आंबेडकर निवासी सुधीर कुमार ने बताया कि उनके डेढ़ वर्षीय बेटे दिव्यम को उल्टी दस्त हुए थे। उन्हाेंने हयातनगर में एक झोलाछाप को दिखाया। उसने दवा दे दी। तबीयत में सुधार न होने पर शाम को फिर बेटे को लेकर पहुंचा तो झोलाछाप ने इंजेक्शन लगा दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जिसके कुछ देर बात की उसके बेटे की मौत हो गई। बालक की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कार्रवाई का भरोसा देकर मामले को शांत कराया। थाना प्रभारी संत कुमार का कहना है कि परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।