फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धमाका और जोरदार झटके से आंखों के सामने छा गया अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। हाईवे पर तेज गति में दौड़ती रोडवेज बस में तेज धमाके और जोरदार झटके से यात्रियों की आंखों के सामने अंधेरा छा गया। बस में सवार यात्री बोले, बस तेज गति में थी। आंखों के आगे से अंधेरे की धुंध छंटीं, तो बस खून से लथपथ दिखाई दी। चारों ओर से दर्द से कराने की आवाज कानों में सुनाई पड़ रही थी। एक पल में ही आंखों के आगे का नजारा बदल गया। आसपास के लोग बस की ओर दौड़ते दिखाई दिए। कह रहे थे, हादसा बड़ा, पता नहीं कितनों की जान गई। चलो, भाई घायलों को जल्दी बाहर निकालो।
विज्ञापन

यात्री बोले
जुनावई ब्लाक के अकाउंटेंड श्याम बाबू सक्सेना ने बताया कि वह रोडवेज बस में पीछे की सीठ पर बैठा था। चंदौसी से जुनावई ब्लाक में ड्यूटी पर जा रहा था। अचानक धमाके के साथ आंखों के आगे अंधेरा छा गया। कानों में दर्द से कराने की आवाज सुनाई दे रही थी। हादसे की सूचना पर ब्लाक कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
चंदौसी निवासी विक्की ने बताया कि वह बुलंदशहर किसी काम से जा रहा था। किस्मत अच्छी थी, वह आगे नहीं बैठा था। हादसा अचानक हुआ। बस सरपट दौड़ रही थी। अचानक धमाका हुआ और मैं अगली सीट से टकरा गया। आंखों के आगे अंधेरा छा गया। धुंध छंटी, तो बस का नजारा बदल हुआ था। चारों ओर खून ही खून दिखाई दे रहा था। एक ही पल में आंखों के आगे का नजारा बदल गया।
विज्ञापन

ऊपर वाले का शुक्र है, पैर में ही लगी है चोट
बदायूं जनपद के नागरपुरखा निवासी पंकज सिंह अपनी ताई कैला शर्मा के साथ बुलंदशहर रिश्तेदारी में जा रहा था। वह बस में पीछे बैठे हुए थे। कई बार रोडवेज बस चालक से बस की गति करने के लिए कहा था। पर वह नहीं माना। धनारी के पास सामने से आए गैस कैप्सूल से टक्कर हो गई। ऊपर वाले का शुक्र है, सिर बच गया। केवल पैर में चोट आई है। उसके ताई के भी कम चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें