फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: व्हाट्सएप पर मिलेगी 24 कोसीय परिक्रमा की जानकारी, हेल्पलाइन नंबर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। चौबीस कोसीय मासिक परिक्रमा समिति ने रविवार को बैठक की। इसमेें 24 कोसीय परिक्रमा के संबंध में व्यापक चर्चा हुई और फिर हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया। इस नंबर को मिलाने पर परिक्रमा संबंधी जानकारी कॉल या फिर व्हाट्सएप के जरिए ली जा सकेगी।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने बताया कि नंबर जारी करने के साथ सावन माह में हरेक सोमवार को परिक्रमा मार्ग पर स्थित पौराणिक शिवस्थलों पर रुद्राभिषेक किया जाएगा। संभलेश्वर, भुवनेश्वर और चंद्रेश्वर महादेव मंदिर को चयनित किया है। नगर के मध्य स्थित कार्तिकेश्वर महादेव मंदिर से रुद्राभिषेक की शुरूआत की जाएगी। इसके अलावा परिक्रमा मार्ग में यात्रियों को दिशा दिखाने के लिए होर्डिंग और वाल पेंटिंग कराई जाएगी। साथ ही, मार्ग पर स्थाई सांकेतांक भी लगाए जाएंगे, जिससे भ्रम की स्थिति खत्म हों।
बताया कि वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के लिए चार पहिया वाहनों की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके अलावा संभल के 87 देव तीर्थों और 24 कोसीय परिक्रमा की महिमा को इंटरनेट एवं यूट्यूब के माध्यम से प्रचारित करने पर भी विचार किया गया है। इस दौरान गौरी शंकर चौधरी, जसपाल सिंह, रामकिशन ठकराल, मुकेश शर्मा, प्रभाकर शुक्ला, सौरभ गुप्ता, विशाल शर्मा, आचार्य विनीत शर्मा, अंकित अग्रवाल, राहुल शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें