फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जनसमस्याओं के समाधान की प्राथमिकता के लिए डीएम ने टेबल पर लगाया नोट

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मेरी मेज पर रखी हुई प्रत्येक पत्रावली के पीछे एक व्यक्ति खड़ा अपना कार्य होने की प्रतीक्षा कर रहा है। मेरा यह कर्तव्य है कि मैं सबसे पहले इस पत्रावली का निस्तारण कर उस व्यक्ति को राहत प्रदान करूं। यह नोट संभल के डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने अपनी टेबल पर लगाया है। इसी के बराबर में एक नोट प्लेट लगी है। जिस पर लिखा है कि आपकी समस्या का अंतिम पड़ाव।
विज्ञापन

इन दोनों नोट को लेकर डीएम चर्चा में बने हैं। साथ ही उनके काम करते समय की एक तस्वीर भी वायरल हो रही है। डीएम ने बताया कि वह कार्यदिवस में कार्यालय में बैठकर जनसमस्याएं सुनते हैं। फरियादियों को परेशान न होना पड़ा। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कई मामले जनसुनवाई के दौरान ऐसे भी आ चुके हैं जहां निस्तारण के लिए मौके तक जाना पड़ा है। शासन की भी प्राथमिकता है कि समस्या का तत्काल समाधान होना चाहिए और हम भी यही प्रयास करते हैं। बताया कि जिले के सभी अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए हैं कि वह भी अपने अपने कार्यालय में बैठकर जनसमस्याओं को सुनें और निस्तारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें