फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिनों में मिल रही कोरोना की रिपोर्ट, संक्रमण फैलने का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। आरटीपीसीआर की जांच लंबित होने से संक्रमित मरीजों के संपर्क में रहे लोगों की जांच करना टीमों के लिए मुश्किल हो रहा है। आरटीपीसीआर की जांच अब तक 72 घंटे में मिलती थी। लेकिन अब ज्यादा मामले होने के कारण 6 से 7 दिनों में जांच रिपोर्ट आ रही है। इससे संक्रमित के संपर्क में ज्यादा लोग आ रहे हैं और कोरोना संक्रमण फैल रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ विभाग के अनुसार आरटीपीसीआर की जांच लंबित होने का कारण लैब पर ज्यादा नमूने पहुंचना है। इस कारण लगातार जांच रिपोर्ट में देरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग के सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि जिले के आरटीपीसीआर की जांच के नमूने नोएडा लैब जाते हैं। वहां जांच का लोड ज्यादा हो रहा है। इसलिए रिपोर्ट मिलने में देरी हो रही है। लैब का चयन लखनऊ से होता है। यदि छह से सात दिन में आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट आएगी तो आशंकित तो सभी लोगों से मिलता रहेगा। यदि वह संक्रमित आता है तो उसके संपर्क में रहे लोगों की जांच करना कैसे मुमकिन होगी। आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट देरी से आने से संक्रमण ज्यादा फैलने का अंदेशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें