फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: असमोली चीनी मिल क्षेत्र के गांवों का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली(संभल)। लखनऊ से आए डॉ. बीबी सिंह अपर गन्ना आयुक्त ने असमोली चीनी मिल क्षेत्र के अंतर्गत गांव भवालपुर, अखबंदपुर, नेकपुर, आलिया कल्याणपुर, मनोटा आदि में गन्ने की फसल का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों को रैटून मैनेजमेंट, सह-फसल प्रणाली, ट्रेंच विधि से गन्ने की बुवाई और आपूर्ति योग्य एवं बीज योग्य गन्ने के बीच अंतर के विषय में बताया। भवालपुर में कावेंद्र सिंह के खेत पर रैटून प्रबंधन और नर्सरी देखी। अखबंदपुर में किसान राजपाल सिंह के खेत पर गन्ना प्रजाति 0118 के ट्रंच विधि से लगाए गए प्लांट का निरीक्षण किया।
इस दौरान उप गन्ना आयुक्त, मुरादाबाद, जिला गन्ना अधिकारी संभल, अमरोहा और मुरादाबाद, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक असमोली, अमरोहा और हसनपुर के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश मिश्रा, उपाध्यक्ष अभय सिंह यादव, महाप्रबंधक प्रवीण सिंह, गन्ना प्रबंधक अमित कुमार धामा आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें