फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भटौला में 38वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी

Fri, 01 Mar 2024 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। क्षेत्र के गांव भटौला के सामने गंगा एक्सप्रेस-वे पर अंडरपास की मांग को लेकर चल रहा भाकियू असली का अनिश्चितकालीन धरना बृहस्पतिवार को 38वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक मांग पूरी नहीं होती धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजीव गांधी ने कहा कि प्रशासन के अधिकारी सिर्फ और सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं। कह रहे हैं कि जल्द एप्रूवल लेटर मिल जाएगा, धरना खत्म कर दो। लेकिन धरना ऐसे खत्म नहीं करेंगे। क्योंकि पीएम के आगमन से पहले अधिकारी कह रहे थे कि दो-चार दिन में मंजूरी मिल जाएगी, लेकिन आज तक नहीं मिली। इसी से लग रहा है कि प्रभावी सुनवाई नहीं हो रही है। इसलिए ही अनिश्चितकालीन धरना जारी है, जो मांग पूरी होने तक जारी रहेगा। इस दौरान अनोखे लाल, पातीराम, गनपत, नासिर, दोजी सिंह, सुरेश, जसवंत, चंद्रप्रकाश, राहिद, कृपाली, रामफूल, हरद्वारी, रामकिशन, ठाकुर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें