फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: डीआरएम ने चंदौसी स्टेशन पर परखीं व्यवस्थाएं

Fri, 01 Mar 2024 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चंदौसी। डीआरएम राजकुमार ने रेलवे स्टेशन और ट्रेनिंग काॅलेज का बृहस्पतिवार की शाम को औचक निरीक्षण किया। ट्रेनिंग कॉलेज में निर्माणाधीन हॉस्टल व अन्य कार्य जल्द गुणवत्तापूर्वक कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे रेलवे मुरादाबाद मंडल डीआरएम राजकुमार अपने स्पेशल निरीक्षण यान से चंदौसी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने रेलवे ट्रेनिंग कॉलेज में बन रहे छात्रावास का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने हॉस्टल निर्माण के पूरा होने की जानकारी ली और निर्माण कार्यों में लापरवाही न बरतने के लिए कहा। साथ ही निर्माण कार्य को जल्दी किए जाने के आदेश दिए। इसके बाद वह प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंचे। जहां उन्होंने यात्रियों को मिलने वाली सुविधा व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बन रहे प्रतिक्षालय कक्ष के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता रखने के आदेश दिए। इसके बाद उन्होंने लोको लॉबी, रनिंग रूम का निरीक्षण किया। विश्रामालय में लोको पायलट के लिए जगह कम होने पर उन्होंने गाड़ी चालकों के लिए अलग से क्वार्टर बनवाने का आश्वास दिया। इस मौके पर सीनियर डीओएम आशीष सिंह, सीनियर बीईएन हरपाल सिंह, ट्रेनिंग कॉलेज उपप्रधानाचार्य डॉ. सुगंधा, स्टेशन अधीक्षक हरभजन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें