फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: असमोली व रजपुरा चीनी मिल में दूसरे दिन भी आयकर की छानबीन रही जारी

विज्ञापन
रजपुरा चीनी मिल में बैठी फोर्स। संवाद - फोटो : फतेहाबाद
विज्ञापन
संभल। धामपुर शुगर मिल ग्रुप की असमोली और रजपुरा चीनी मिल पर बृहस्पतिवार की देररात तक भी आयकर की छानबीन जारी रही। आयकर के अधिकारियों ने मिल के कर्मचारियों व मजदूरों को बृहस्पतिवार की सुबह से ही प्रवेश दे दिया था। कर्मचारी व मजदूर अपना काम निबटाकर समय से बाहर आते हुए भी दिखाई दिए। टीम के सदस्यों ने मिल के कार्यालयों से मिले कागजों की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब सात बजे आयकर विभाग का काफिला असमोली और रजपुरा चीनी मिल में प्रवेश कर गया था। बुधवार को दोनों चीनी मिल के मुख्य गेट बंद कर दिए गए थे और किसी को भी प्रवेश करने की अनुमति नहीं थी। सुरक्षा में पीएसी और सीआईएसएफ के जवान लगे थे लेकिन बृहस्पतिवार को इस पाबंदी को खत्म कर दिया गया। क्योंकि मिल परिसर में सफाई व मशीनों की मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसको देखते हुए यह राहत दिए जाने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें