फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बदायूं के 85 गांव संभल में शामिल करें’

Tue, 10 Apr 2018 01:26 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
village of dwarf
विज्ञापन
साढ़े छह साल बाद दिला मुख्यालय बहजोई में घोषित होने के बाद अब बदायूं जिले के निकटस्थ ब्लाक इस्लामनगर के 85 गांवों के लोगों ने अब संभल जिले में शामिल किए जाने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई है। यहां लोगों ने सोमवार को प्रभारी मंत्री बल्देव सिंह औलख को एक ज्ञापन देकर उन्हें संभल जिले में शामिल कराने की मांग की है। 
विज्ञापन


बहजोई में अस्थायी जिला मुख्यालय तो पहले से ही संचालित था लेकिन भाजपा सरकार ने हाल ही में बहजोई में स्थायी जिला मुख्यालय बनाने की अधिसूचना जारी कर दी। संभल जिले में 556 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। राजस्व गांवों की संख्या 1012 है। अब बदायूं जिले के इस्लानगर विकास खंड के 85 गांवों के जनपद संभल में शामिल किए जाने की मांग उठी है। 

इस्लाम नगर के भाजपा मंडल अध्यक्ष रामवीर शर्मा, सेक्टर संयोजक शरद कुमार बजाज. त्रिलोकी नाथ गुप्ता आदि कई लोगों ने सोमवार को चंदौसी आकर प्रभारी मंत्री बल्देव सिंह औलख को एक प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें कहा गया कि उनके यहां से बदायूं जिला मुख्यालय की दूरी 60 किमी है। 
विज्ञापन



जहां पहुंचने में पांच छह घंटे लग जाते हैं। जबकि बहजोई की दूरी सिर्फ 12 किमी है। ऐसे में इस्लामनगर ब्लाक को संभल जिले में शामिल कर लिया जाए तो काफी सहूलियत होगी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें