फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये के लेनदेन को लेकर थाने में हंगामा

Fri, 16 Mar 2018 01:27 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
police Demo pic - फोटो : google
विज्ञापन
रुपये के लेनदेन को लेकर कर्जदार और खासी संख्या में पहुंचे लेनदारों के कारण थाने पर हंगामे की स्थिति बन गई। कर्जदार की पत्नी और बेटी समेत लेनदारों ने थाने पहुंचकर पुलिस के समक्ष अपनी-अपनी बात रखी। इस बीच देर रात तक थाने में लोगों की भीड़-भाड़ रही। पूरा मामला कमेटी चलाकर रुपये लेने के बाद न लौटाने का है। इस बीच लेनदारों ने थाना पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन



बुधवार की शाम एक कर्जदार की पत्नी व बेटी से कुछ लेनदारों का विवाद हो गया। नोकझोंक के बाद मामला थाने पहुंचा। कर्जदार की पत्नी और बेटी समेत लेनदार खासी संख्या में थाने पहुंचे और पुलिस के समक्ष अपनी-अपनी बात रखी। धीरे-धीरे थाने में लेनदारों की संख्या बढ़ने लगी और हंगामे की स्थिति बन गई। लेनदारों का कहना था कि उन्होंने कमेटी चलाने वाले एक व्यक्ति पर अपने-अपने रुपये जमा किए जो कि अभी तक लौटाए नहीं गए हैं। कहते हैं तो टाल-मटोल होती है।


अभी कमेटी संचालक कर्जदार पर जब रुपये आ गए हैं तो फिर लेनदारों को रुपये देने चाहिए। वहीं कमेटी संचालक कर्जदार की पत्नी और बेटी का कहना था कि उनके साथ गाली-गलौज के साथ-साथ अभद्रता की गई है। कोतवाल अंजू भदौरिया का कहना है कि कमेटी संचालक की पत्नी और बेटी समेत सभी लेनदारों से पूरे मामले की जानकारी ली गई है। करीब 45 से अधिक लेनदारों ने कर्जदार के खिलाफ तहरीर दी है। फिलहाल दोनों पक्षों की आपस में बातचीत चल रही है। यदि बातचीत से मामला नहीं निपटा तो फिर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें