स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिलेभर में महा अभियान चलाकर 22 हजार शौचालयों का निर्माण कराया जाना है। प्रधानमंत्री के निर्देश के बाद डीएम और सीडीओ ने गंभीरता दिखाई है। बीडीओ समेत पंचायतकर्मियों को 10 अप्रैल 2018 तक शौचालय निर्माण का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने बताया कि प्रधानमंत्री के निर्देश पर प्रदेश भर में 15 लाख शौचालय बनने हैं। इनमें जिला संभल को 22 हजार शौचालय बनवाए जाने का लक्ष्य मिला है। इसके लिए
10 अप्रैल 2018 तक का लक्ष्य दिया गया है। डीपीआरओ ने बताया कि जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर जिले भर के खंड विकास अधिकरियों समेत पंचायतकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि जिले का लक्ष्य पूरा करने के लिए प्रतिदिन प्रत्येक विकासखंड में 150 शौचालय और ग्राम पंचायत में 03 शौचालय बनाना आवश्यक है। पूरे मानक व गुणवत्ता के साथ शौचालयों का निर्माण कराए जाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
शौचालय निर्माण में गति लाने के लिए सफाईकर्मियों का भी सहयोग लिया जा सकता है। सभी बीडीओ प्रतिदिन शौचालय निर्माण की पूरी जानकारी सीडीओ व डीपीआरओ दफ्तर में देंगे। शौचालय निर्माण के लिए प्रशिक्षित राजमिस्त्रियों का होना आवश्यक है।