फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 लोगों की जांच में 45 मरीज बुखार के मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उपकेंद्र हजरतनगर गढ़ी में सौ से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। झोलाछाप से अपना उपचार करा रहे हैं। अमर उजाला ने समस्या को 14 अक्तूबर के अंक में प्रमुखता से छापा तो स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम शुक्रवार को गांव पहुंच गई और शिविर लगाया। शिविर में मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। इस दौरान करीब 60 जांच की गई। इसमें 45 मरीज बुखार के मिले। जिन्हें दवाई देकर एहतियात बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन

डेंगू, मलेरिया और वायरल का प्रकोप अभी ग्रामीण क्षेत्रों में थमा नहीं है। गांव मोहम्मदपुर मालनी और धीमरखेड़ी के बाद अब इसका प्रकोप गांव हजरतनगर गढ़ी में अधिक दिखाई दे रहा है। लगातार बढ़ रहे प्रकोप के बीच बुखार से पीड़ित लोगों में भय का माहौल है। पीड़ितों का कहना है कि जुकाम और खांसी के साथ ही तेज बुखार होता है। चिकित्सकों के यहां भी मरीजों की भीड़ लगी हुई है। गांव में करीब सौ लोग वायरल बुखार से पीड़ित हैं। बुखार पीड़ित लोगों में डेंगू आशंकित और टाइफाइड के मरीज अधिक हैं। अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में हजरतनगर गढ़ी में वायरल बुखार का कहर, 100 से अधिक लोग बीमार शीर्षक से खबर प्रकाशित की तो स्वास्थ्य महकमा चेत गया। गांव में शुक्रवार को ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डा.मनीष अरोरा के नेतृत्व में शिविर लगाया गया।
डॉ.मनीष अरोरा ने बताया कि बुखार के 55, खांसी के 25, खुजली के 30 व अन्य बीमारियों के मरीज मिले। वहीं, मलेरिया आशंकित 40, डेंगू आशंकित 20 और टाफाइड आशंकित 10 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। सभी जांचें नेगेटिव रहीं। इस दौरान डॉ.सचिन गौतम, डा.नीरज शर्मा, मनोजनाथ गोस्वामी, पुनीत यादव, ममता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें