फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बोर्ड की पहली बैठक में सोत नदी तक नाला निर्माण समेत 15 प्रस्तावों पर लगी मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। नगर पालिका परिषद की पहली बोर्ड बैठक में सोत नदी तक नाला निर्माण समेत 15 प्रस्तावों पर सदन की मुहर लगी। इसके अलावा शहरी अंत्येष्टि स्थलों के उच्चीकरण व शेड, धार्मिक स्थलों के सुंदरीकरण, रेलवे रोड व पोल शिफ्ट होने व पेयजल आपूर्ति में सुधार कराए जाने को लेकर भी आपसी सहमति बनी।
विज्ञापन

बुधवार को अपराह्न साढ़े चार बजे नगर पालिका परिषद के सभागार में बोर्ड की पहली बैठक शुरू हुई। सबसे पालिकाध्यक्ष राजेश शंकर राजू व ईओ राम सिंह समेत सभी सभासदों का आपसी परिचय हुआ। बाद में 15 प्रस्तावों को सदन की मंजूरी मिली। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि इन प्रस्तावों में नगर की सफाई व पथ प्रकाश व्यवस्था समेत पेयजल आपूर्ति को सुधार करने, आदर्श नगर योजना के तहत निर्माण व विकास कार्यों के लिए कार्य योजना भेजे जाने, बबराला रोड स्थित अंत्येष्टि स्थल के उच्चीकरण व शेड समेत अन्य विकास कार्यों तथा जल निकासी के लिए वार्ष्णेय इंटर कॉलेज से लेकर सोत नदी तक नाला निर्माण कराए जाने के लिए कार्य योजना का प्रस्ताव शामिल है।
इसके अलावा मां भगवंतपुर वाली देवी मंदिर के सुंदरीकरण आदि समेत नगर में पुलियों, लोहे के जाल, स्लेव, नाली व सड़क मरम्मत कार्य तथा चितौरा रोड के तालाब का सुंदरीकरण शामिल है। उन्होंने बताया कि नगर में रखे विद्युत ट्रांसफॉर्मरों व किराया व सरकारी कार्यालयों पर टैक्स लगाए जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली। सभासदों में जितेंद्र यादव समेत लल्तेश, संतोष कुमारी, बीना, दीपा पाठक व फरहाना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें