संभल। विधान परिषद सदस्य चुनाव के लिए वोटिंग के बीच सपा नेताओं ने वोटर लिस्ट पर सवाल उठाए। उन्होंने एसडीएम विकास चंद्र के समक्ष उपस्थित होकर एक शिक्षक के दो-दो नाम होने का हवाला देते हुए जांच की मांग उठाई है। सपा जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने कहा कि चुनिंदा वोटों में इस तरह की गड़बड़ है तो अन्य मतदाता सूचियों का क्या होगा। इस दौरान सपा नेता अकीलुउर्रहमान खां, सुहेल इकबाल, सईद अख्तर इसराइली आदि रहे। संवाद