फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल तहसील में आज सुबह 6 से 11 बजे तक आवश्यक सामग्री की दुकानें खुल सकेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले की तहसील गुन्नौर और चंदौसी में आवश्यक सामग्री की बिक्री के लिए तो प्रशासन ने शनिवार को राहत दी थी लेकिन अब संभल तहसील को राहत रविवार से मिलना शुरू हो जाएगी। रविवार को सुबह 6 बजे से 11 बजे तक आवश्यक सामग्री की दुकानें खोली जा सकती है। दूध की दुकान शाम में भी खुलेंगी।
विज्ञापन

फल और सब्जी की बिक्री ठेलो पर शाम में भी की जा सकती है। इसके लिए उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव ने आदेश जारी कर दिया है। दरअसल संभल में संक्रमण तेजी से फैल रहा था। अब संक्रमण पर काफी हद तक काबू है।
इसी क्रम में प्रशासन ने कुछ राहत दी है। एसडीमए ने बताया कि सुबह 6 से 11 बजे तक खाद्य, बीज, किराना, दूध, फल/सब्जी की दुकानें खुल सकेंगी। मेडिकल के लिए कोई समय तय नहीं किया गया है। 11 बजे के बाद स्थाई दुकानें बंद करा दी जाएंगी। और शाम के समय दूध की दुकान खोली जा सकती है।
विज्ञापन

इसके अलावा फल और सब्जी ठेलों के माध्यम से गली मोहल्लों में बेची जा सकती है। इस दौरान सामाजिक दूरी का ध्यान रखना होगा और मास्क लगाए रखना है। यदि नियमों का उल्लंघन किया गया तो कार्रवाई होगी।
बताया कि संक्रमण को काबू करने के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग प्रयासरत हैं। यदि जन जागरूकता बढ़े तो इस चैन को तोड़ा जा सकता है और संक्रमण पर पूरी तरह काबू पाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें