फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता से विवाद होने पर गुस्साए युवक ने खुद को गोली मारी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी/चंदौसी। गांव करेला की मढै़या में किसी बात को लेकर पिता-पुत्र में कहासुनी हो गई। पिता से नाराज युवक ने खेत पर जाकर खुद को गोली मार ली। जिसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों व परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन

धनारी थाना क्षेत्र के गांव करेला की मढै़या निवासी वीरपाल सिंह यादव (20) पुत्र उमेश सिंह का अपने पिता से किसी बात को लेकर शनिवार की सुबह कहासुनी हो गई। वीरपाल पिता से नाराज होकर अपने खेत पर चला गया। माता-पिता मनाने के लिए खेत पर देखने पहुंचे तो उसी समय युवक ने शनिवार की सुबह दस बजे के करीब अपने पेट में गोली मार ली। गोली युवक के पेट में लगते ही तड़पने लगा। माता-पिता दहाड़े मार कर रोने लगे। इसी दौरान सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घायल युवक ने आधा घंटे तड़पने के बाद दम तोड़ दिया। परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस घटना की जांच में जुट गई। मृतक युवक की तीन साल पहली शादी हुई थी। एक मासूम बच्चा है। पत्नी कविता का रो रोकर बुरा हाल है। ससुराल वालों ने हत्या का अंदेशा जताया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक युवक के ससुर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें