फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: फतेहपुर में लेखपाल मौत के मामले में साथियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जनपद फतेहपुर में लेखपाल सुधीर कुमार की मौत प्रकरण को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले नई तहसील कार्यालय परिसर में लेखपालों ने धरना दिया। लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें मुख्य आरोपी को एफआईआर में नामजद कराने, मृतक की माता को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने सहित कई मांगें उठाईं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ से जुड़े लेखपालों ने धरने के दौरान कहा कि लेखपाल सुधीर कुमार ने तनाव में आत्महत्या जैसा कदम उठाया। आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा षड्यंत्र पूर्वक परिजनों की तहरीर बदलवाकर एफआईआर दर्ज करा दी। इसमें मुख्य आरोपी का नाम शामिल नहीं किया गया, बल्कि राजस्व निरीक्षक के खिलाफ रिपोर्ट लिखवा दी गई।
लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रामानुज को सौंपा। इसमें रिपोर्ट में अज्ञात के स्थान पर मुख्य आरोपी को नामजद कराने की मांग की। कहा कि मृतक की माता को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाई जाए। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाई जाए। कहा कि एसआईआर की अंतिम तिथि बढ़ाई जाए क्योंकि कम समय में काम पूरा करने का दबाव कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं जीवन को खतरे में डाल रहा है।
विज्ञापन

साथ ही कहा कि अधीनस्थ कर्मचारियों, लेखपालों के साथ सदव्यवहार, संवेदनशीलता एवं संवाद स्थापित करने तथा लेखपाल संघ के पदाधिकारियों के साथ शासन के निर्देशानुसार नियमित बैठक करने के निर्देश अधिकारियों को दिए जाएं। इस दौरान मुकेश कुमार शर्मा, सचिन गुप्ता, ओमकार गौड़, राहुल धारीवाल, सुभाष चंद्र आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें