फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चंदाैसी में सुबह छाया रहा कोहरा, दोपहर में धूप से मिली कुछ राहत

Sun, 18 Jan 2026 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। शनिवार की सुबह घना कोहरा छाने से हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा तो वहीं दोपहर में धूप निकलने से ठंड से राहत महसूस की। बच्चों और बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान छतें और पार्क गुलजार नजर आए। वहीं शीतलहर चलती रही। जिससे धूप से हटते ही गलन भरी ठंड बरकरार रही।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात आठ बजे से ही घने कोहरे ने शहर को अपने आगोश में ले लिया था। रात नौ बजे आलम ये था कि गलियों में घर के बाहर का नजर नहीं आ रहा था। शनिवार की सुबह जब लोग नींद से उठे तो फिजा में कोहरा छाया हुआ था और शीतलहर चल रही थी। जिससे मौसम में कंपकंपी बढ़ गई।
वहीं घना कोहरा होने की वजह से मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर वाहन भी रफ्तार नहीं भर पा रहे थे और लाइट जला कर रेंग-रेंग कर गुजरने। दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकली तो लोग छतों और पार्कों में पहुंच गए और धूप सेंक कर राहत महसूस की। बच्चे खेलते दिखे। शीतलहर भी दिन भर चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें