कार के उड़े परखच्चे
बरातियों की 11 गाड़ियां पहले ही सिरसौल के लिए रवाना हो गईं थीं। एक कार पीछे रह गई थी, जिसमें दूल्हे समेत 10 लोग सवार थे। रास्ते में कार जनता इंटर कॉलेज की जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
दूल्हे की बुलेरो रह गई थी पीछे
कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने किसी तरह से घायलों को कार से बाहर निकला और सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने सूरज पाल (20), आशा (26) एश्वर्या (03) सचिन (22) और गणेश (02) को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल कोमल, रवि, हिमांशी, मधु और देवा हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
क्रेन की मदद से घायलों को बाहर निकाला
हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। घायलों को कार से बाहर निकालने में क्रेन की मदद ली गई।
जुनावई कस्बे में मेरठ-बदायूं हाईवे पर शाम सवा सात बजे करीब जनता इंटर कॉलेज की दीवार से एक बोलेरो कार टकरा गई। कार में दूल्हे समेत 10 लोग सवार थे। इनमें आठ की मौत हो गई है। दो घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
- कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल