संभल। सावन के दूसरे सोमवार पर भोलेनाथ पर जलाभिषेक के लिए कांवड़िये आने लगे हैं। इन कांवड़ियों में शामिल प्रमोद, सत्यपाल और जुगेंद्र मातृभक्ति की मिसाल बने हुए हैं। मां के नाम की कांवड़ में एक तरफ गंगाजल रखा है तो दूसरी तरफ उनकी मां बैठी हैं। मातृभक्ति और शिवभक्ति का अनूठा उदाहरण देख उनकी सभी जगह चर्चा हो रही है। बहजोई ब्लॉक क्षेत्र के गांव खेतापुर निवासी प्रमोद कुमार, सत्यपाल और जुगेंद्र सिंह ने अपनी मां को पहले हरिद्वार में स्नान कराया। फिर मां के नाम कांवड़ उठाई। एक तरफ गंगा जल भरा और दूसरी तरफ मां को बैठाकर अपने गंतव्य की ओर चल दिए। आठ दिन की पैदल यात्रा करके यह शनिवार को गांव पहुंचे। बेटों ने बताया कि माता हरदेई देवी 100 वर्ष से अधिक आयु की हैं।
जहां लोगों ने स्वागत किया। इनके अलावा अन्य गांवों के अन्य जत्थे भी लौट रहे हैं। जत्थों में शामिल भक्तों ने बताया कि यह सावन का दूसरा सोमवार है, जबकि मंगलवार को शिवरात्रि है। दोनों दिन शिवालयों में अभिषेक होगा। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है।