फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़नखटोले पर दुल्हनिया लाया बवैना का इमरान

Mon, 15 Oct 2018 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
विज्ञापन
संभल के गांव बबेना में हेलीकाप्टर से दुल्हन को विदा कराने के बाद उसे उतारकर घर लाते जाते दूल्हा व अन्य महिलाएं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के बवैना गांव से दूल्हा मोहम्मद इमरान जिले के ही मोहम्मदपुर मालनी से रविवार को अपनी दुल्हन नगरिस को विदा कराकर घर लाया। शाम को दुल्हन का उड़नखटोला गांव में बने हैलीपैड पर उतरा तो देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों को हेलीकाप्टर से दूर रखने के लिए रस्सी भी लगाई गई थी। दुल्हन काले नकाब में अपनी ससुराल पहुंची। गांव में हेलीकाप्टर के उतरने के बाद दूल्हे ने दुल्हन के साथ सेल्फी भी ली। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।        

विज्ञापन

जबसे गांववालों को पता चला था कि इमरान दुल्हन को हेलीकाप्टर से विदा कराकर आए तो लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार था। गांव में भी पहली बार हेलीकाप्टर को उतारा गया। इसके लिए जैसे की रविवार की शाम को उड़नखटोला गांव के ऊपर आया तो लोग हेलीपैड पर जमा हो गए। 
वहां पर हेलीकाप्टर के उतरने के बाद जब दुल्हन नीचे उतरी तो लोगों ने उसका ताली बजाकर जोरदार स्वागत किया। हेलीकाप्टर के लिए उसे छह लाख रुपये का खर्च करने पड़े हैं। प्रशासन की ओर से हैलीपैड बनाया गया। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात रहा। दमकल और ऐंबुलेंस की व्यवस्था की गई। हेलीकाप्टर से दुल्हन को लेने पहुंचे दूल्हा को उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा जब हैलीपैड पर पायलट ने हेलीकाप्टर को उतारने से इनकार कर दिया। इसकी जानकारी बाराती और घारातियों को हुई तो चिंता की लकीरें माथे पर आ गईं। 
विज्ञापन

पायलट ने बताया कि हैलीपैड पर पक्षी उड़ रहे हैं। ऐसे में हैलीपैड पर उतरना सुरक्षित नहीं होगा। पायलट ने धान के खेत में हेलिकाप्टर को उतार दिया। तब कहीं जाकर बाराती और घरातियों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें