फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डग्गामार बसों के संचालन पर तत्काल कार्रवाई की जाए : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कर करेत्तर, राजस्व कार्य, चकबंदी विभाग एवं प्रवर्तन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें कर करेत्तर के अंतर्गत विभाग वार राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा की। जिसमें आबकारी विभाग की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले में डग्गामार बसें न चलने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने खनन अधिकारी से अन्य विभागों की देय राशि के विषय में जानकारी प्राप्त की। रॉयल्टी न देने वाले ईट भट्टों के विषय मेंजानकारी ली। सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एक सघन अभियान चलाते हुए प्रत्येक भट्टे को चेक किया जाए। यह भी चेक किया जाए कि भट्टे के द्वारा खनन किया गया है या नहीं। और खनन वाली भूमि को चिन्हित किया जाए।
ऐसे भट्टे भी चेक किए जाएं जो भट्टे बंद पड़े हैं लेकिन वहां पकी ईंट उपलब्ध हैं। विद्युत विभाग के संभल, चंदौसी और बबराला के एक्सईएन को निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे गांव जिनमें विद्युत देय अधिक बकाया है। उनकी सूची बनाते हुए वहां शिविर लगाएं जाएं। जिलाधिकारी ने खाद्य विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि होली त्यौहार नजदीक है। एक सघन अभियान चलाते हुए प्रत्येक प्रतिष्ठान जो कि दूध की मिठाइयां बनाते हैं उन दुकानों की शत-प्रतिशत सैंपलिंग कराई जाए। इस दौरान जिलेभर के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें