फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। भाजपा किसान मोर्चा के संभल जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव व उसके साथियों के खिलाफ बहजोई हल्के के लेखपाल सचिन मित्तल ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की रिपोर्ट बहजोई कोतवाली में दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इसमें आरोप है कि अवैध खनन से भरी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को भाजपा नेता व कुछ अज्ञात लोग छुड़ाकर ले गए। आरोप यह भी है कि अवैध खनन ही भाजपा नेता के द्वारा कराया जाता है। मंगलवार को दर्ज हुई रिपोर्ट में लेखपाल ने बताया कि सोमवार को वह बहजोई में इस्लामनगर चौराहे पर खड़े थे।
इसी दौरान तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली मिट्टी से भरे हुए आए। जिन्हें रोका और परमिशन दिखाने के लिए कहा। ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक परमिशन नहीं दिखा सके और बताया कि यह खनन किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव करा रहे हैं। लेखपाल का आरोप है कि इसी दौरान जिलाध्यक्ष बोलेरो कार से कुछ लोगों के साथ आए और ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुड़ाकर ले गए। बहजोई कोतवाली प्रभारी पंकज लावानियां ने बताया कि देवेंद्र यादव व अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें