फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बिचैटा चौराहे पर अवैध रूप से चल रहा अस्पताल सील

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। जिले में अपंजीकृत चिकित्सकों के खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई के दौरान रविवार को कुढ़फतेहगढ थाना क्षेत्र में बिचैटा चौराहे स्थित एक अपंजीकृत अस्पताल को टीम ने सील कर दिया।
विज्ञापन

छापे के दौरान अस्पताल में महिला मरीजों का उपचार होता हुआ मिला तथा अस्पताल में चिकित्सक केबिन और ओपीडी केबिन भी मिले। रविवार को अस्पताल में अवैध रूप से मरीजों के उपचार की सूचना पर तहसील प्रशासन, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारा। छापे में चिकित्सा संबंधी उपकरण, दवाएं आदि मिली हैं। नोडल अधिकारी डॉ. विश्वास अग्रवाल ने बताया कि बिचैटा चौराहे पर निजी आवास में एक अवैध रूप से संचालित अस्पताल मिला है। जिसमें ओपीडी केबिन, चिकित्सक केबिन को सील किया गया है। अस्पताल संचालिका शब्बो से चिकित्सा संबंधी कागजात दिखाने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। कागजात नहीं मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें