संभल। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम मोहल्ला चमन सराय में एक व्यक्ति के घर छापा मारा। मौके से अवैध भंडारण करके भरीं गईं आठ-दस पेटी बरामद हुईं। पुुलिस के मुताबिक इसमें पटाखे भरे हुए हैं। बिना लाइसेंस के पटाखे बेचने के लिए लाने की बात सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चमन सराय में बृहस्पतिवार की शाम पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारा। आरेफीन के घर में पटाखों का अवैध भंडारण मिला। पुलिस के मुताबिक आठ दस पेटियां बरामद हुईं हैं। इनमें पटाखों के अलावा फूलझड़ी आदि सामान है। बिना लाइसेंस बेचने के लिए इन पटाखों का भंडारण करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।