फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रक की आमने-सामने से हुई भिड़ंत में एक चालक की मौत, दूसरा ट्रक चालक और परिचालक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली संभल क्षेत्र के चंदौसी मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात 11 बजे करीब गांव बिछौली के नजदीक गुड़ से भरे ट्रक को आलू से भरे ट्रक ने गलत दिशा में आकर सामने से टक्कर मार दी। इसमें बिजनौर के चांदपुर निवासी असलम (45) की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिचालक सुहैल को चोट लगी है। वहीं दूसरे ट्रक के चंदौसी निवासी चालक व परिचालक को गंभीर चोट लगी है। घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने किसी तरह क्षतिग्रस्त हुए दोनों ट्रक हटवाए। तब यातायात सुचारू हो सका। बिजनौर के चांदपुर निवासी सुहैल ने बताया कि वह चांदपुर से गुड़ लेकर मध्य प्रदेश जा रहे थे। जैसे ही संभल-चंदौसी मार्ग पर गांव बिछौली के नजदीक पहुंचे तो चंदौसी की ओर से गलत दिशा में आए आलू से भरे ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। इसमें चालक को गंभीर चोट लगी और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया कि उसने अपनी जान खिड़की से कूदकर बचाई। वहीं दूसरे ट्रक चालक ने बताया कि वह चंदौसी से आलू लेकर पंजाब के जालंधर जा रहे थे। हादसे के समय मोबाइल अचानक ट्रक में गिर गया था। जैसे ही उसको उठाया तो ट्रक गलत दिशा में चला गया। इसी दौरान हादसा हो गया। कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। हादसा स्थल से दोनों ट्रक हटवा दिए गए हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें